Sportzcraazy

K7 Kabaddi UP League, K7, K7 Kabaddi, के7 कबड्डी

कबड्डी अड्डा द्वारा आयोजित के7 कबड्डी यूपी लीग के पांचवे दिन काशी व बीके वॉरियर्स ने मारी बाज़ी

कबड्डी अड्डा द्वारा आयोजित के7 कबड्डी यूपी लीग में शुक्रवार के दिन 4 मुकाबले खेले गए। जिसमें काशी योद्धा, ताज रॉयल्स और बीके वॉरियर्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। वहीं, गोरखपुर जायंट्स और प्रयागराज टाइटंस का मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ जोकि इस सीज़न का पहला टाई मुकाबला रहा।

ये भी पढ़ें: K7 कबड्डी यूपी लीग का होने वाला है रोमांचक आगाज़, अर्जुन देशवाल हैं इसके ब्रांड एंबेसडर

के7 कबड्डी यूपी लीग का आयोजन मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित बीके कबड्डी एकडेमी के प्रांगण में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। शुक्रवार को हुए काशी योद्धा बनाम अवध लायन्स के मुकाबले में काशी ने अवध को 50-25 से हराया। इस जीत के साथ काशी ने इस सीज़न लगातार अपनी पांचवी जीत दर्ज की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by K7 Kabaddi Tournament (@k7kabaddi)

दिन का दूसरा मुकाबला गोरखपुर जायंट्स व प्रयागराज टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों का स्कोर 37-37 रहा। वहीं तीसरे मुकाबले में बीके वॉरियर्स ने झांसी फाइटर्स को 25-23 से हराया। चौथे मुकाबला ताज रॉयल्स और नोएडा रेडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी टाई पर खत्म हुआ।

आपको बता दें कि कबड्डी अड्डा द्वारा आयोजित के7 कबड्डी यूपी लीग के सभी मैचों का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स चैनल व कबड्डी अड्डा के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों प्रतिभाग कर रही हैं और साथ ही बताते चलें कि इस प्रतियोगिता के ब्रैंड एंबेसेडर प्रो कबड्डी लीग के स्टार रेडर अर्जुन देशवाल हैं।