Site icon Sportzcraazy

के7 कबड्डी यूपी लीग: फाइनल में पहुंची काशी योद्धा व बीके वॉरियर्स

k7, k7 kabaddi, k7 kabaddi up league, kabaddi, के7 कबड्डी

कबड्डी अड्डा द्वारा आयोजित के7 कबड्डी यूपी लीग में सोमवार को नॉकआउट राउंड के मुकाबले खेले गए। टॉप 6 टीमों में से सिर्फ दो टीमें फाइनल में पहुंची जिनके नाम हैं – काशी योद्धा व बीके वॉरियर्स।

ये भी पढ़े: के7 कबड्डी यूपी लीग: प्लेऑफ में पहुंची काशी योद्धा

इस अवसर पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी, अर्जुन एवॉर्ड विजेता व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी पुनिया उपस्थित रही। इस दौरान साक्षी ने के7 कबड्डी लीग की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रतियोगिता युवा कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का अच्छा मंच है।

एलीमिनेटर 1 में प्रयागराज टाइटंस ने ताज रॉयल्स को 40-35 से हराया। इसी के साथ प्रयागराज ने सेमीफाइनल 1 में अपनी जगह बनाई जहां उन्हें काशी योद्धा के हाथों 36-24 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं एलीमिनेटर 2 में झांसी फाइटर्स ने गोरखपुर जायंट्स को 31-28 से हराकर सेमीफाइनल 2 में अपनी जगह बनाई। लेकिन बीके वॉरियर्स ने झांसी फाइटर्स को 50-22 से पराजित कर दिया। अब मंगलवार को बीके वॉरियर्स व काशी योद्धा के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

बताते चलें कि इन मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स व कबड्डी अड्डा के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।

Exit mobile version