Site icon Sportzcraazy

के7 कबड्डी यूपी लीग: प्लेऑफ में पहुंची काशी योद्धा

K7, K7 Kabaddi, K7 Kabaddi UP League, Kabaddi, के7 कबड्डी

कबड्डी अड्डा द्वारा आयोजित के7 कबड्डी यूपी लीग का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। टॉप 6 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं जिनके नाम हैं- काशी योद्धा, बीके वॉरियर्स, झांसी फाइटर्स, प्रयागराज टाइटंस, गोरखपुर जायंट्स।

ये भी पढ़े: के7 कबड्डी यूपी लीग: अवध लॉयन्स ने दर्ज की पहली जीत

रविवार को लीग स्टेज का आखिरी दिन रहा। जिसमें पहले मैच में ताज रॉयल्स ने अवध लॉयन्स को हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी। लेकिन नोएडा रेडर्स ने गोरखपुर जायंट्स को हराकर अवध की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ताज ने अवध को 42-29 से हराया जबकि गोरखपुर जायंट्स ने नोएडा रेडर्स को 48-42 से हराया। वहीं काशी योद्धा ने अपना दबदबा बनाए रखा और झांसी फाइटर्स को 45-19 से पराजित किया। बीके वॉरियर्स ने प्रयागराज टाइटंस को 60-42 से हराया।

आपको बता दें कि अंक तालिका पर पहले व दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम सीधा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। जबकि तीसरे, चौथे, पांचवे व छठे पायदान पर रहने वाली टीम को एलीमीनेटर राउंड खेलना होगा।

बता दें कि के7 कबड्डी यूपी लीग के सभी मैचों का डीडी स्पोर्ट्स व कबड्डी अड्डा के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

Exit mobile version